मिर्जापुर, मार्च 20 -- जिगना। स्थानीय थाना क्षेत्र के बिहसड़ा कला गांव में गुरुवार की शाम करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। वह घर पर इनवर्टर की मरम्मत कर रहे थे। उसी दौरान करंट लग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बिहसड़ा कला गांव निवासी 45 वर्षीय सुधीर मौर्या पुत्र स्व. बलिराम मौर्या मिर्जापुर स्थित एफसीआई गोदाम में क्लर्क के पद पर तैनात थे। गुरुवार की शाम वह घर पर थे। उसी दौरान अचानक घर का इनवर्टर खराब हो गया। वें इनवर्टर की मरम्मत करने लगे। तभी इनवर्टर में अचानक करंट उतर गया। करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रुप से झुलस गए। चीख पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने आनन फानन में उन्हें मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक सुधीर मौर्या चार भाइयों में बड़े थे। तीन बेटी 18 वर्षी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.