बदायूं, अप्रैल 12 -- इनवर्टर बैटरी फटने से एक किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई। पंखा चलाने के दौरान हुए धमाके में उसके चेहरे और आंखों पर गहरी चोटें आईं। परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना नगर पंचायत उसावां के वार्ड नंबर दो की है, जहां निधि नाम की किशोरी घर में इनवर्टर से पंखा चलाने जा रही थी। जैसे ही उसने इनवर्टर ऑन किया, अचानक तेज धमाके के साथ बैटरी फट गई। विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास मौजूद लोग घबरा गए। धमाके की चपेट में आकर किशोरी के चेहरे और आंखों पर गंभीर चोटें आईं और वह बुरी तरह झुलस गई। घटना के बाद घर में चीखपुकार मच गई और परिवार के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे।घायल किशोरी को आनन-फानन में परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार चेहरे और आंखों में गहरी चोटें होने के क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.