रामगढ़, फरवरी 26 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। पर्यावरण संरक्षण और बाल कल्याण के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ ने छावनी परिषद उत्क्रमित मध्य स्टाफ क्वार्टर स्कूल परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया और बच्चों के लिए झूले की स्थापना कर एक सराहनीय पहल की। इस पहल से विद्यालय परिसर में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में फलदार और सजावटी पौधे लगाए गए, जिससे स्कूल का वातावरण स्वच्छ, हराभरा और आकर्षक बन सके। पौधों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनके चारों ओर जाल (नेट) भी लगाया गया, ताकि पशुओं से पौधों को नुकसान न पहुंचे और उनका समुचित संरक्षण सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर बच्चों के लिए स्थापित झूला विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। यह झूला बच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.