लखीसराय, अप्रैल 13 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय इनर व्हील क्लब द्वारा आयोजित वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम जिले में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान लखीसराय, बेगूसराय, मुंगेर एवं शेखपुरा जिलों में क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन रश्मि गुप्ता उपस्थित रहीं जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विभा चरण पड़ाही, उषा सिन्हा एवं हेमा बहुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान क्लब की विभिन्न सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा की गई और उनके प्रभाव का आकलन किया गया। अतिथियों ने क्लब द्वारा समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर प्रसिद्ध अशोक धाम परिसर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.