उरई, अप्रैल 24 -- उरई। संवाददाता इनर व्हील क्लब ऑफ उरई कल्याणी द्वारा अमृत पार्क में आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने हेतु जिम एक्सरसाइज मशीनों का दान किया गया, जिसका लोकार्पण डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन सुरुचि सक्सेना द्वारा किया गया। इस पहल से स्थानीय लोगों को नियमित व्यायाम के लिए प्रेरणा मिलेगी।इसके पश्चात 23 अप्रैल 2026 को होटल जाग्रति रॉयल में चेयरमैन विजिट कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन ने क्लब के कार्यों व लेखा-जोखा का विस्तार से अवलोकन किया। सीजीआर अरुणा सक्सेना के निर्देशन में प्रेजिडेंट वंदना श्रीवास्तव, सेक्रेटरी सविता चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष उषा सेठ, आईएसओ मंजू रावत व एडिटर मनीषा द्विवेदी ने अपने अभिलेख प्रस्तुत कर उन्हें संतुष्ट किया। अपने संबोधन में उन्होंने क्लब के कार्यों, विशेषकर जिम प्रोजेक्ट की सराहना करत...