रामगढ़, जून 30 -- रामगढ़,निज प्रतिनिधि। इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ के लिए यह वर्ष अत्यंत गौरवपूर्ण और भावनात्मक रहा। क्लब ने अपने उत्कृष्ट कार्यों, समर्पण, अनुशासन और मजबूत टीम भावना के दम पर वार्षिक सम्मान समारोह में सभी 8 प्रमुख श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। यह भी पढ़ें- डॉ. ममता किरण बनी इनर व्हील क्लब देवघर की अध्यक्षपुरस्कार और सम्मान क्लब को बेस्ट क्लब, बेस्ट फाइल कीपिंग, पांच सर्वश्रेष्ठ प्रोजेक्ट्स के लिए प्रमाण-पत्र, आउटस्टैंडिंग प्रेसिडेंट के रूप में नमिता श्रॉफ, एफिशिएंट सेक्रेटरी के रूप में जनेशा वडेरा, एफिशिएंट ट्रेजरर के रूप में मेघा बगारिया, बेस्ट आईएसओ के रूप में निधि चौधरी और बेस्ट एडिटर के रूप में नीरू साहनी को सम्मानित किया गया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर क्लब की अध्यक्ष नमिता श्रॉफ ने कहा ...