रामगढ़, मार्च 1 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ की ओर से रंगों के पावन पर्व होली के उपलक्ष्य में रविवार को एक उल्लासपूर्ण होली मिलन समारोह का आयोजन शहर में अनुराधा श्रॉफ और नमिता श्रॉफ के निवास स्थान पर किया गया। कार्यक्रम में क्लब की सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं और रंगों के इस पर्व की खुशियों को साझा किया। समारोह के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजक खेलों और गीत-संगीत का विशेष आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय और आनंदपूर्ण बन गया। सदस्यों ने होली के पारंपरिक गीतों पर जमकर आनंद उठाया और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में विजेताओं और उपस्थित सदस्यों को आकर्षक उपहार प्रदान किए गए, जिससे सदस्यों का उत्साह औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.