बरेली, अप्रैल 7 -- ​बरेली। वरिष्ठ संवाददाता विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में 'इनर व्हील क्लब ऑफ ग्लोरी प्लस' की तरफ से स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ वॉकाथॉन और बालिकाओं की साइकिल रैली से हुआ, जिसका उद्देश्य स्वस्थ जीवन, बेहतर भविष्य के प्रति जागरूकता फैलाना रहा​इसके उपरांत आयोजित समूह चर्चा में विशेषज्ञों ने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर विचार साझा किए। मुख्य वक्ता डॉ. मधु गुप्ता ने संतुलित आहार और सकारात्मक सोच को निरोगी काया का आधार बताया, वहीं वैशाली ने फिटनेस के सरल मंत्र दिए। कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए विभिन्न खेल भी आयोजित किए गए।​मंच संचालन अफजा ने किया। इस अवसर पर डॉ. मधु गुप्ता, अफजा, अनीता, सुनीता, वैशाली, सुरभि एवं सचिन पाठक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...