आगरा, मार्च 21 -- नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) द्वारा विकसित किए जा रहे इनर रिंग रोड के तीसरे चरण का निर्माण कार्य ग्रामीणों के विरोध के कारण रुक गया। मामला देवरी गढ़ी गांव के पास रोहता नहर पर बन रहे ओवरब्रिज से जुड़ा है। डायवर्जन के कारण गांव की सड़कों की हालत खराब हो गई है। ग्रामीणों का विरोध निर्माण कार्य के दौरान किए गए यातायात डायवर्जन को लेकर है। ओवरब्रिज निर्माण के लिए ग्वालियर जाने वाले मुख्य मार्ग को बंद कर ट्रैफिक देवरी गढ़ी गांव की पक्की सड़कों की ओर मोड़ दिया गया। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला महासचिव कृपाल सिंह फौजदार ने बताया कि ग्रामीणों ने लंबे समय के संघर्ष के बाद गांव की पक्की सड़कें बनवाई थीं। पिछले एक सप्ताह से गुजर रहे भारी वाहनों के कारण सड़कें जगह-जगह धंस गई हैं और टूट गई हैं। किसानों के प्रदर्शन की...