कानपुर, फरवरी 25 -- कानपुर। इनरव्हील शाइन द्वारा गंगा छवि सोसाइटी में बुधवार को होली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव के निर्देशन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। पदाधिकारियों व सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर त्योहार की बधाई दीं। रंग-बिरंगे दुपट्टे पहनकर आईं सदस्य भजनों और गीतों पर नृत्य किया। तंबोला गेम रोचक रहा। होली थीम पर इनाम दिए गए। सेक्रेटरी कंचन सिंह, अर्चना पाठक, आईएसओ रेखा गुप्ता, विनीता अग्रवाल, अर्चना सक्सेना, कविता गुप्ता, उमा राय, नीलम तिवारी, शशि मिश्रा आदि सदस्य मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...