इनरव्हील नॉर्थ का सामाजिक सरोकार सराहनीय : प्रिया नारायण
प्रयागराज, अप्रैल 25 -- इनरव्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद नॉर्थ की ओर से शनिवार को सिविल लाइंस स्थित अधिकारिक विजिट कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब की मंडलाध्यक्ष प्रिया नारायण ने क्लब की ओर से किए जा रहे सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि क्लब समाज के जरूरतमंदों की मदद के लिए समर्पित है। इस मौके पर क्लब की ओर से एक कैंसर मरीज को इलाज के लिए आर्थिक मदद दी गयी। साथ ही तीन लड़कियों को सिलाई मशीन और साइकिल भेंट गयी। महिलाओं ने कव्वाली प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। संचालन पूर्व अध्यक्ष सुमन और रोजी ने किया। सचिव रेणु ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। क्लब की संपादिका गीता सचदेवा, उषा त्रिपाठी, मोना त्रिपाठी, रानी शुक्ला, रेनू घई, नीलिमा मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.