विकासनगर, फरवरी 26 -- इनरव्हील दून विकास और लेडीज क्लब विकासनगर की ओर से संयुक्त रूप से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दोनों क्लबों की सदस्यों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उत्सव का माहौल बना दिया। इस दौरान सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। उत्साह के साथ त्योहार मनाया। इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष बिंदिया शर्मा और लेडीज क्लब की अध्यक्ष सोनिया सप्पल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों को होली की बधाई दी। बिंदिया शर्मा ने कहा कि होली मिलन कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी सद्भाव, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को होली की शुभकामनाएं भी प्रेषित की गईं। कार्यक्रम में ममता अग्रवाल, अंजू गुलेरिया, नम्रता अग्रवाल, रुचि चावला, नीना लोंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.