गोरखपुर, जून 28 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट 312 की 42वीं डिस्ट्रिक्ट असेंबली "माधुर्य-फ्रेगरेंस ऑफ फ्रेंडशीप एंड सर्विस का आयोजन रविवार को होटल रेडिसन ब्लू में हुआ। समारोह में विभिन्न क्लबों की 400 से अधिक सदस्याओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि एसोसिएशन वाइस प्रेसिडेंट सोनल बंसल की उपस्थिति में वर्ष 2026-27 के लिए नई डिस्ट्रिक्ट टीम का अधिष्ठापन संपन्न हुआ। मधु कमानी ने डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन, डॉ. आभा वर्मा ने वाइस चेयरमैन तथा अन्य पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ आवाहन नृत्य से हुआ तथा अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष की थीम 'ग्रो एंड फ्लोरियस का अनावरण किया गया। असेंबली के दौरान सेवा कार्यों के तहत जरूरतमंद बच्चों को 100 जोड़ी जूते, 67 साइकिलें, आजीविका के लिए दो ऑटो-रिक्शा प्रदान किए गए। यह भी पढ़ें- प्रियका बनीं...