पटना, अप्रैल 8 -- इनरव्हील क्लब ऑफ पाटलिपुत्रा ने 40 वर्ष पूरे होने पर महावीर वरिष्ठ नागरिक अस्पताल को एम्बुलेंस समर्पित की। अस्पताल प्रबंधक डॉ. निखिल गोयल ने क्लब के इस नेक योगदान की सराहना की। मौके पर इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट 325 की चेयरमैन रश्मि गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। इनके साथ पीडीसी श्वेता सिन्हा, विभा चरणपहाड़ी, नीलू अरोड़ा, अध्यक्ष शीतू गांधी, सचिव नीलांजना, उपाध्यक्ष अपर्णा भारती, आईएसओ सुधा बिदेसरिया, रेखा सिंह उपस्थित रहीं। इस अवसर पर रेनबो होम्स की बच्चियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। पूर्व अध्यक्ष स्वाति मोदी के सौजन्य से बच्चियों को हारमोनियम दिया गया। कार्यक्रम में 20 से अधिक पूर्व अध्यक्षों ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...