हल्द्वानी, फरवरी 25 -- हल्द्वानी। इनरव्हील क्लब हल्द्वानी ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए नगर कोतवाली पुलिस को दो नए बैरिकेड भेंट किए गए। इससे ट्रैफिक नियंत्रण में मदद मिलेगी। क्लब की पदाधिकारियों ने कोतवाली में पुलिस अधिकारियों को ये बैरिकेड सौंपे। संस्था अध्यक्ष मधुर अग्रवाल ने कहा कि शहर में बढ़ते वाहनों के दबाव और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्लब ने यह निर्णय लिया है। निवेदिता पांडे, दीपा तिवारी, नीरजा बोरा, सुशीला भाकुनी, राशि कौशल, शशि खण्डेलवाल, पुष्पा भट्ट, पायल अग्रवाल और ज्योति नेगी आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...