इनरव्हील क्लब ने गुरुकुल में लगाया वाटर कूलर
अयोध्या, मई 10 -- अयोध्या। इनरव्हील क्लब अयोध्या के गुरुकुल महाविद्यालय में 200 लीटर का कूलर स्थापित कराया गया। साथ ही बच्चों को 100 कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर वितरण किया गया। क्लब अध्यक्ष निशा गोयल ने कहा की जब तक अपने देश में गुरुकुल शिक्षा पद्धति रहीं भारत देश दुनिया का सिरमौर राष्ट्र रहा। विश्व प्रसिद्ध नालंदा,तक्षशिला, विक्रमशिला इत्यादि गुरुकुलों में पूरी दुनिया से छात्र विद्याध्यन के लिए भारत आते थे गुरुकुल आवासीय शिक्षा व्यवस्था हैं। इस मौके पर बच्चों को क्रीम रोल, छाछ, टॉफी दी गई। कार्यक्रम में स्नेहलता, ललिता अग्रवाल, सुमन सूद, मीरा अग्रवाल, रेणु रस्तोगी, रेणु अग्रवाल, रीता खत्री, नमिता महरोत्रा मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.