प्रयागराज, फरवरी 18 -- प्रयागराज। इलाहाबाद मिडटाउन के इनरव्हील क्लब की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा प्रकल्प के तहत गौहनिया में सेवा कार्य किया गया। इसके तहत क्लब की ओर से हाथीगंज गांव में 4 सोलर पैनल के खंभे और लाइट लगाई गयी। इससे गांव के लोगों में खुशी है। पहले गांव के कई रास्तों पर अंधेरा छाया रहता था, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी। अध्यक्ष विनती अग्रवाल के अनुसार ने कहा कि क्लब अपने सामाजिक सरोकार के तहत गांवों में सोलर पैनल लगाने की कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत पहले चरण में गौहनिया में लाइट लगाई है। इस क्रम में अन्य गांवों को भी चयनित किया जाएगा। क्लब सचिव आंचल साह, शशि पोद्दार, ममता, पारुल, सोनल, निधि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.