मऊ, मई 11 -- मऊ। इनरव्हील क्लब के तत्वावधान में संस्था से जुड़ी चौथी कन्या सहादतपुरा निवासी शशि का विवाह बड़े ही सम्मान, स्नेह और आत्मीयता के साथ कराया गया। इससे पूर्व भी क्लब द्वारा तीन कन्याओं के विवाह सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा चुका है। इस वर्ष कुल चार बेटियों के जीवन को नई खुशियों से सजाने का सौभाग्य क्लब को प्राप्त हुआ। इस पावन अवसर पर कन्या को गृहस्थ जीवन की प्रत्येक आवश्यक वस्तु भेंट की गई। इस पुण्य कार्य के लिए शशि की मां लालीदेवी ने क्लब का आभार जताया। आयोजन को सफल बनाने में क्लब की अध्यक्ष मीना अग्रवाल, सचिव अंजला द्विवेदी, शिवा अग्रवाल, कीर्ति अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल, रितु अग्रवाल, निधि अग्रवाल, सुधा त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य सदस्य एवं पोस्ट होल्डर्स उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- मदर्स डे पर विजेताओं को किया गया सम्मानित यह भी पढ़े...