प्रयागराज, दिसम्बर 9 -- इनरव्हील क्लब ईस्ट की ओर से मंगलवार को नैनी के अरैल तिराहा स्थित आधारशिला वृद्धाश्रम में गर्म कपड़े और खाद्य सामग्री वितरित की गई। बुजुर्गों को स्वेटर, शॉल, कैप, मोजे आदि दिए गए। क्लब की सदस्य स्मिता गुप्ता ने अपने बेटे यश नील के जन्मोत्सव की खुशियां बुजुर्गों के साथ केक काटकर साझा की। अध्यक्ष डॉ. सुधा त्रिपाठी, सचिव ज्योति श्रीवास्तव, जोनल हेड प्रतिमा श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष सरिता खुराना, उपाध्यक्ष डॉ. रेखा खरे, सुमन अग्रवाल, अंजलि सिंह मौजूद रहे। वृद्धाश्रम के निदेशक शशांक गोस्वामी ने आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.