इनरव्हील के स्थापना दिवस पर रंगारंग प्रस्तुति
प्रयागराज, मई 25 -- इनरव्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद की ओर से सिविल लाइंस स्थित एक होटल में स्थापना दिवस और हसबैंड नाइट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर महिलाओं ने 'लुगाई प्रताड़ित पति' लघु हास्य नाटिका का मंचन कर वाहवाही लूटी। महिलाओं ने पतियों के साथ संयुक्त रूप से रैंप वॉक कर जलवे बिखेरे। डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रिया नारायण और पदाधिकारियों ने क्लब की संस्थापक सदस्य सुषमा कपूर और पूर्व पदाधिकारियों को सम्मानित किया। अध्यक्ष नूपुर कपूर, सचिव शालिनी अग्रवाल, एडिटर आरती अग्रवाल, प्रतिमा खंडूजा, तान्या ढल, नेहा कक्कड़, सीमा सिंघल, रेनू केला, राधिका बरनवाल मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.