कानपुर, अप्रैल 26 -- कानपुर। इनरव्हील क्लब के कार्यक्रम ''इनरव्हील की पाठशाला-बैक टू स्कूल'' रविवार को वाटरव्यू, लश गार्डेन में आयोजित किया गया। इस थीम आधारित आयोजन में सदस्यों ने स्कूल के दिनों को याद करते हुए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों और खेलों में भाग लिया। क्रिएटिव आमंत्रण डिज़ाइन आकर्षक और थीम के अनुरूप रही, जिसमें सभी आवश्यक जानकारी स्पष्ट रूप से प्रस्तुत की गई। सभी ने निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करते हुए इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे माहौल जीवंत और यादगार बन गया। यहां प्रोजेक्ट डायरेक्टर सोनाक्षी सचदेवा, दीपमा अग्रवाल, क्लब अध्यक्ष पंखुरी गुप्ता, आराधना गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.