बगहा, जनवरी 13 -- मैनाटाड़। बालू के अवैध खनन और ढुलाई के विरुद्ध इनरवा पुलिस का सख्ती अभियान लगातार जारी है। शनिवार के दिन बिना कागजात के बालू लदे ट्रैक्टर ट्राली सहित चालक के गिरफ्तारी के दूसरे दिन रविवार के शाम को भी इनरवा पुलिस ने बालू लदे ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा है। वहीं ट्रैक्टर चालक पुरूषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के पुरूषोत्तमपुर निवासी अलियास मियां को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ट्राली मैनाटाड़ के राकेश शर्मा का है।थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.