बगहा, जुलाई 10 -- मैनाटाड़/इनरवा, एप्र/एसं। अठारह लाख रुपये मूल्य के गांजा को बरामद करने में इनरवा पुलिस को सफलता मिली है। हालांकि कारवाई के दौरान चकमा देकर तस्कर भागने में सफल रहे। एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि गुरुवार के रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि नेपाल से गांजा की बड़ी खेप भारतीय क्षेत्र में लाया जाने वाला है। तुरंत इनरवा थानाध्यक्ष संतोष कुमार को कारवाई के लिए निर्देशित किया गया।

कार्यवाही का विवरण सूचना मिलते ही इनरवा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के सकरौल छठिया घाट के समीप नाकेबंदी कर दी गयी। शुक्रवार के अहले सुबह लगभग तीन बजे तीन संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिये।जो पुलिस टीम को देखते ही अपने अपने पीठ पर लिये तीन बंडल वॉटरप्रूफ पैकेट मे गांजे की खेप फेंककर नहर और गन्ना के फसल का फायदा उठाते हुये फरार हो ...