मधुबनी, जून 17 -- फुलपरास। थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। बीती रात थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के इनरवा गांव में छापेमारी कर अंग्रेजी एवं नेपाली देशी शराब की बड़ी खेप जब्त की है।छापेमारी दल में पुअनि निरंजन कुमार, पुअनि अभिमन्यु पासवान, सअनि सुबोध कुमार,प्रशिक्षु पुअनि कीर्ति कुमारी सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे। पुलिस ने इनरवा गांव स्थित मनोज कुमार एवं सनोज कुमार की झोपड़ी में छापेमारी कर 443 लीटर अंग्रेजी शराब तथा 2,142 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद की। इसके अलावा मौके से दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।कार्रवाई यह भी पढ़ें- इनरवा में भारी मात्रा में शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार के दौरान पुलिस ने ब्रह्मपुरा गांव निवासी शराब कारोबारी दिलीप कुमार क...