बगहा, जून 17 -- बेतिया/इनरवा,बेप्र/एसं। बॉर्डर पर अवैध यूरिया जब्ती मामले में जिला प्रशासन की सख्ती पर छापेमारी के चार दिनों के बाद मंगलवार को कृषि विभाग ने कार्रवाई की। इनरवा पैक्स दुकान के संचालक सह पैक्स अध्यक्ष बुन्नीलाल साह के पुत्र राजेश्वर साह के विरुद्ध यूरिया की जमाखोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि प्रखंड कृषि पदाधिकारी रमेश कुमार गुप्ता के लिखित आवेदन के आधार पर खम्हियां निवासी राजेश्वर साह के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। गौरतलब है कि बीते 12 जून को कृषि विभाग, पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम ने इनरवा पैक्स पर छापेमारी की थी। यह भी पढ़ें- उर्वरक एवं बीज विक्रेताओं पर प्रशासन की सख्ती, औचक निरीक्षण में लिए गए 10 सैंपल जांच के दौरान ...