बोकारो, मई 28 -- बेरमो, प्रतिनिधि। इनमोसा का प्रतिनिधिमंडल सीसीएल मुख्यालय रांची में सीसीएल सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में मिला। आगामी महीने होने वाली सीएमडी मीट में रिस्ट्रिक्टेड सर्टिफिकेट होल्डर के लिए पॉलिसी बनाने की मांग की गई। माइनिंग स्टाफ की उच्च स्तरीय स्किल डेवलपमेंट के लिए उच्च स्तरीय ट्रेनिंग की भी मांग की गई। वहीं इनमोसा एवं प्रबंधन के साथ मीटिंग रखने की मांग की गई जिसपर जून महीने का समय निर्धारित किया गया। माइनिंग स्टाफ के प्रमोशन की भी चर्चा की गई। प्रतिनिधि मंडल में इनमोसा सीसीएल के अध्यक्ष रामराज सिंह, सीसीएल के संयुक्त सचिव हेमंत कुमार, बरका सियाल एरिया के अध्यक्ष विकास कांत सिन्हा, क्षेत्रीय सचिव हरेंद्र कुमार सिंह एवं ढोरी एरिया के क्षेत्रीय सचिव पवन कुमार सिंह थ...