रामगढ़, जनवरी 2 -- केदला, निज प्रतिनिधि। झारखंड उत्खनन परियोजना इनमोसा ने नव वर्ष के मौके पर शुक्रवार को परिवारिक वनभोज का आयोजन किया। यह आयोजन झारखंड 15 नंबर डेम कॉलोनी स्थित चुटूवा नदी के किनारे मां छिन्नमस्तिका मंदिर प्रांगण में किया गया। इस आयोजन में इनमोसा के क्षेत्रीय सचिव जय प्रकाश राणा, जेपी झा, शाखा सचिव कौशलेंद्र कुमार, अध्यक्ष प्रदीप कुमार, गुरमित सिंह, विजय साव, जयलाल भोगता, राकेश रंजन, अजय रजवार, दिनेश प्रसाद, सोमा उरांव, अनिल कुमार, सुंदरलाल महतो, द्वारिका महतो, कुलदीप सोरेन, अजय उरांव, महेश कुमार सहित अन्य लोग परिवार के साथ शामिल हुए। सभी लोगों ने मंदिर में मां छिन्नमस्तिका के दर्शन करने के बाद डीजे के साउंड पर नाचते-गाते हुए वनभोज का आनंद उठाया। इस अवसर पर कपल क्विज, म्यूजिक चेयर गेम, बास्केट बॉल, बॉल रबड़ बैंड सहित कई अन्...