इनमोसा के कार्यकारी अघ्यक्ष विजय पद से हटाए गए
धनबाद, जुलाई 10 -- इनमोसा के महासचिव पीएन मिश्रा ने कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार सिंह को पद से हटा दिया है। यह जानकारी पीएन मिश्रा की ओर से जारी पत्र में दी गई है। पत्र में लिखा गया है कि 26 मई को एसोसिएशन के हित में प्रस्तावित केंद्रीय समिति की बैठक को स्थगित करने की सलाह दिए जाने के बावजूद विजय कुमार सिंह ने उक्त बैठक बुलाई और संचालित की, जिसके परिणामस्वरूप अनावश्यक संगठनात्मक कलह हुई। संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने और एसोसिएशन के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए विजय कुमार सिंह को इनमोसा (केंद्रीय) के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्य करने के लिए दी गई अनुमति तत्काल प्रभाव से वापस ली जाती है। विजय कुमार सिंह एसोसिएशन के संविधान के अनुसार इनमोसा (सीसीएल) के उप महासचिव के रूप में अपने मूल पद पर बने रहेंगे। उन्हें यह भी निर्देश दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.