सहरसा, दिसम्बर 3 -- सत्तर कटैया। एक संवाददाता। सत्तर कटैया प्रखंड क्षेत्र में पैक्स द्वारा धान खरीद काफी धीमी है। धान खरीद धीमी रहने एवं पैसा समयानुसार नहीं मिलने के कारण किसान औने पौने भाव में व्यापारी से अपने धान बेचने को विवश हैं। क्षेत्र के की किसानों ने बताया कि पैक्स द्वारा धान लेने में पिछले वर्ष की तरह रूचि नहीं दिखाई दे रही है जिसके कारण कम कीमतों में व्यापारी से धान बेचना पड़ रहा है। धान खरीद की धीमी रफ्तार के बारे में किसानों का कहना है कि पैक्स द्वारा 2170 रूपये में धान खरीद की जाती है और एक सप्ताह के अन्दर किसान को भुगतना कर दिया जाता है लेकिन बीसीओ द्वारा हड़ताल में जाने के कारण इनभाईस नहीं दी जा रही है जिसके कारण धान खरीद की रफ्तार काफी धीमी गति से चल रही है। कुछ पंचायत का टैग रहने के कारण भी समस्या उत्पन्न हो रही है। मजबूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.