बिहारशरीफ, फरवरी 2 -- बिहारशरीफ। नालंदा जिले में कलेक्ट्रेट व पुलिस लाइन में दो जगहों पर पालना घर खोलने का लक्ष्य है। कलेक्ट्रेट में तीन साल से पालना घर चल रहा है। वहां छह माह से छह साल तक के शिशुओं को रखने की पूरी व्यवस्था है। उनके लिए फर्श पर टर्ब भी लगाया गया है। लेकिन, छह माह से पुलिस लाइन में इसके लिए जगह नहीं उपलब्ध करायी गयी है। इससे वहां अब तक पालना घर नहीं खुल सका है। रोजाना पांच से छह शिशु वहां आ रहे हैं। शिशुओं के खाना को गर्म रखने के लिए रसोईघर बना हुआ है। वहां दो महिला कर्मी भी तैनात हैं। अन्य किसी भी दफ्तर में पालना घर खोलने की कोई योजना नहीं है। न ही इस संबंध में किसी तरह की पहल की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.