बिहारशरीफ, मार्च 19 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर में रोजाना औसतन 24 रोगियों का तीन शिफ्ट में इलाज किया जा रहा है। सुबह सात बजे से रात 10 बजे तक तीन शिफ्ट में रोगियों की बुकिंग होती है। हालांकि, यहां की क्षमता 10 बेड सामान्य के लिए तो एक हेपेटाइटिस सी संक्रमित के लिए आरक्षित है। पीपीपी मोड में यह सेंटर काम कर रहा है। डायलिसिस मशीनें पूरी तरह से आधुनिक हैं। यहां कर्मियों की तैनाती भी क्षमता के अनुसार है। लेकिन, कभी कभार पानी की दिक्कत हो जाती है। इस कारण डायलिसिस प्रभावित होता है। यहां का बोरिंग खराब रहने से सुबह शाम नगर निगम के टैंकर से यहां पानी भरा जा रहा है। सदर अस्पताल के बोरिंग को सही करवाने से और बेहतर तरीके से इलाज हो सकेगी। एक व्यक्ति को डायलिसिस प्रक्रिया पूरी करने में चार से साढ़े चार घंटा लगता है। जब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.