बिहारशरीफ, जनवरी 5 -- बिहारशरीफ। नालंदा जिले में गत दो माह में ब्रेन हैमरेज के 254 मामले आए। इनमें से 14 रोगियों को पटना न्यूरो सर्जन के पास रेफर किया गया। इसकी चपेट में आने वाले अधिकतर लोग 50 साल से अधिक उम्र के थे। 90 फीसदी लोगों में पहले से दिल, मधुमेह या रक्तचाप की बीमारी थी। ठंड बढ़ने व पहले से बीमार रहने के कारण लोग ब्रेन हैमरेज के शिकार हुए। इसका मुख्य कारण इन बीमारियों से पीड़ित लोगों को नियमित दवा न लेना व रूटीन चेकअप नहीं कराना था। इनमें से 12 लोग 85 साल या इससे अधिक उम्र के थे। उन्हें दवा लेने के बावजूद ठंड के कारण ब्रेन हैमरेज हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.