बिहारशरीफ, फरवरी 28 -- इनपुट : गेहूं खेती : चढ़ते तापमान ने बढ़ायी गेहूं उत्पादकों की चिंता, पिछात फसल के दाने सूखने की आशंका बिहारशरीफ। तापमान में हो रही अप्रत्याशित वृद्धि ने नालंदा के गेहूं उत्पादकों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर पिछात गेहू फसलों को चढ़ते तापमान से नुकसान होने की आशंका बढ़ गयी है। सरदार बिगहार के किसान धनंजय कुमार, नूरसराय के मनोज कुमार, अस्थावां के प्रेमरंजन बताते हैं कि वर्तमान में दिन में खिली धूप और रात में हल्की ठंड से फसल पर कोई खास प्रतिकूल असर नहीं दिख रहा है। लेकिन, जिस रफ्तार से गर्मी बढ़ रही है। आने वाले कुछ दिनों में अगर तेज पछुआ हवा चलती है तो पिछात फसल में लग रहे गब्बे (दाने) सूख सकते हैं। ऐसे में उपज प्रभावित होगी। बिंद के कृषि समन्वयक मुरारी मनोहर बताते हैं कि 14 दिसंबर के बाद जिन खेतों में बीज डाले गये थे...