इनपुट: आंधी-पानी: गिर गयी गेहूं व मक्के की फसल, झड़ गये आम के टिकोले
बिहारशरीफ, मार्च 28 -- बिहारशरीफ। नालंदा में शुक्रवार की रात तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। हवा के तेज झोंके के कारण खेतों में लगी गेहूं व मक्के की फसलें गिर गयी हैं। जबकि, आम के मंजर व टिकोले झड़ गये हैं। इतना ही नहीं कटनी के बाद खलिहानों में दौनी के लिए रखी सरसों, मसूर, चना व गेहूं की फसलें पूरी तरह भींग गयी हैं। दाने की गुणवत्ता पर असर पड़ने की आशंका से किसान चिंता में हैं। सरदार बिगहा के किसान धनंजय कुमार, नूरसराय के जगदीश महतो, चंडी के वीरेन्द्र कुमार बताते हैं कि मक्के में अभी धनबाल लग रहे हैं। पौधे के गिर जाने से धनबाल में दाने कम लगेंगे। ऐसे में उपज में 10 से 15 फीसद तक की गिरावट हो सकती है। गेहूं की तैयार फसल कई खेतों में सो गयी है। कटनी करने में दिक्कत होगी। ऐसे में बालियों के दाने झड़ते है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.