नई दिल्ली, मार्च 12 -- पश्चिम एशिया में चल रहे ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं। शुरुआत में सत्ता परिवर्तन का लक्ष्य लेकर ईरान पर हमला करने वाला अमेरिका अब इस युद्ध में फंसता हुआ नजर आ रहा है। होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की नाकेबंदी हो गई है, जिसके बाद वैश्विक ऊर्जा बाजार बुरी तरह प्रभावित हुआ है और तेहरान भी लगातार लंबे युद्ध की धमकी दे रहा है। इस बीच अमेरिका के डेमोक्रेटिक सांसद क्रिस मार्फी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऊपर निशाना साधते हुए कहा कि इनके पास न तो होर्मुज खोलने की कोई योजना है और न ही ईरान के परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह से नष्ट करने की कोई योजना है। सोशल मीडिया पर लिखे पोस्ट में मर्फी ने दावा किया कि मंगलवार को उन्हें ईरान युद्ध पर दो घंटे की क्लोज्ड डोर ब्रीफिंग दी गई। इसके बाद उन्हें समझ में आया कि अम...