वाराणसी, दिसम्बर 31 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। नगर निगम में मंगलवार को इनकम टैक्स कटौती (टीडीएस/टीसीएस) से संबंधित प्रावधानों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। आयकर अधिकारी कौशल कुमार श्रीवास्तव एवं अनिरुद्ध श्रीवास्तव ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान आयकर अधिकारियों ने इनकम टैक्स कटौती, वर्तमान टैक्स स्लैब एवं पूर्व के स्लैब की तुलना करते हुए यह स्पष्ट किया गया कि वर्तमान व्यवस्था कैसे अधिक लाभकारी है। इसके साथ ही ठेकेदारों पर लागू दो प्रतिशत टीडीएस कटौती, उसके प्रावधानों एवं अनुपालन प्रक्रिया के बारे में बताया। नगर निगम के मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी मनीष कुमार शुक्ला ने अध्यक्षता की। चार्टर्ड अकाउंटेंट अचल श्रीवास्तव भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.