कौशाम्बी, अप्रैल 12 -- विकास खंड कड़ा के साढों गांव के मजरा अहिरन का पुरवा निवासी उपनिरीक्षक करन सिंह यादव के पुत्र शिवम सिंह आयकर विभाग में कार्यालय अधीक्षक पद पर सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। शिवम सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा महर्षि विद्या मंदिर, फतेहपुर से पूरी किया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी की डिग्री हासिल की। लगातार प्रयास में उन्होंने कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) परीक्षा पास कर आयकर विभाग में ऑफिस सुपरिंटेंडेंट के पद पर सफलता प्राप्त की। शिवम सिंह ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार के बुजुर्गों और गुरुजनों को दिया है। शिवम अब प्रांतीय सिविल सेवा की तैयारी में जुट गए हैं। रविवार की शाम शिवम सिंह जब अपने घर पहुंचे तो उनके बड़े पापा प्रताप सिंह, विजय सिंह, पिता करन सिंह, सत्यम यादव, शशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.