मिर्जापुर, मार्च 10 -- मिर्जापुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन से सात किग्रा चांदी के पायल संग पकड़े जाने के मामले में इनकम टैक्स विभाग ने बयान दर्ज किया है। टीम जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। जीआरपी ने दो मार्च की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नंबर तीन पर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा था। उसके पास बैग से सात किग्रा चांदी बरामद हुआ था। पुलिस युवक को थाने लाकर पूछताछ की तो युवक स्पष्ट जवाब नहीं दे सका। युवक के पास कोई कागजात भी नहीं थे। पुलिस की सूचना पर दूसरे दिन आयकर विभाग की टीम ने मामले की जांच की। पकड़े गए शहर के भैसहिया टोला मोहल्ला निवासी शिव कुमार सोनी ने बताया था कि वह आभूषण कारीगर है। घर पर ही कारीगरी का काम करता है। चांदी का पायल प्रयागराज लेकर जा रहा था। शनिवार को इनकम टैक्स विभाग की टीम ने मामले में ब...