नई दिल्ली, जुलाई 22 -- Income Tax Return 2026: अगर आपने अभी तक इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) दाखिल नहीं किया है, तो पहले कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार कर लें। इससे रिटर्न भरने में आसानी होगी और गलती होने की संभावना भी कम रहेगी। इनकम टैक्स विभाग ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 (असेसमेंट ईयर 2026-27) के लिए आईटीआर-1, आईटीआर-2, आईटीआर-3, आईटीआर-4, आईटीआर-5 और आईटीआर-7 के फॉर्म उपलब्ध करा दिए हैं। अब टैक्सपेयर्स इनकम टैक्स विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाकर रिटर्न दाखिल कर सकते हैं। ऑनलाइन फाइलिंग के अलावा एक्सेल यूटिलिटी भी जारी कर दी गई है। इसकी मदद से आप पहले अपने कंप्यूटर पर ऑफलाइन रिटर्न तैयार कर सकते हैं और बाद में उसे पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। पहली बार आईटीआर भरने वालों के लिए यह विकल्प काफी आसान माना जा रहा है।आईटीआर भरने से पहले रखें ये डॉक्यू...