बगहा, अप्रैल 29 -- श्रीकांत तिवारी बेतिया, बेतिया प्रतिनिधि। इनकम टैक्स की इंटेलिजेंस एंड क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन विंग (आई एंड सीआई) के अधिकारियों की टीम ने बुधवार को पश्चिम चंपारण दी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक में सर्वे शुरू की। पटना व मुजफ्फरपुर से पहुंची आठ अधिकारियों की टीम ने बैंक की लेन-देन की चेन व प्रकिया की जांच की। टीम ने सूक्ष्मता से बैंक में टैक्स चोरी, बेनामी लेन-देन, अवैध गतिविधियों से राजस्व नुकसान आदि बिंदुओं की जांच की। इसके लिए आंकड़े इकट्ठा की। इसकी मॉनिटरिंग आयकर विभाग, दिल्ली से हो रही है। केंद्रीय कार्यालय को एक-एक रिपोर्ट व की सूचना अधिकारियों के द्वारा भेजी जा रही है। यह भी पढ़ें- इनकम टैक्स ने को-ऑपरेटिव बैंक का शुरू किया सर्वे, हड़कंप इधर, सर्वे से बैंक में दिन में अफरातफरी का माहौल रहा। अधिकारियों से लेकर कर्मियों म...