नई दिल्ली, अगस्त 15 -- अगर आप काफी समय से किसी बेहतरीन सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और खेल-कूद के मैदान में भी आपने अपना हुनर दिखाया है, तो आपके लिए एक बेहद ही शानदार और सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट पुणे रीजन ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत कई अहम पदों पर भर्ती का ऐलान कर दिया है। यह खबर उन सभी नौजवानों के लिए खास है जो लंबे वक्त से सरकारी महकमे का हिस्सा बनने का सपना देख रहे हैं। इस नई भर्ती प्रक्रिया के जरिए मल्टी टास्किंग स्टाफ यानी एमटीएस, टैक्स असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर ग्रेड-II के कुल 85 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की सीधी नियुक्ति की जाएगी।कब से कब तक करें अवेदन इस सरकारी नौकरी को पाने की दिशा में सबसे पहला कदम सही समय पर आवेदन करना है। विभाग की तरफ से आवेदन की प्रक्रिया 15 अगस्त 2026 से ही शुरू कर दी गई है। जो भी...