इनकम टैक्स के रडार पर 32 रजिस्ट्री दफ्तर, यूपी से उत्तराखंड तक निगरानी में जमीनों की खरीद-बिक्री
प्रमुख संवाददाता, जुलाई 19 -- Investigation into the sale and purchase of land: जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े मामलों की जांच अब कई जिलों तक पहुंच रही है। आयकर विभाग के रडार पर वेस्ट यूपी और उत्तराखंड के 32 रजिस्ट्री कार्यालय हैं। शक है कि यहां ऐसे कई मामले हैं, जिनमें पैन नंबर और रजिस्ट्री के दस्तावेजों के बीच मेल नहीं मिला। इस नेटवर्क में गलत और मनमाने पैन नंबरों का इस्तेमाल कर संपत्तियों की खरीद-फरोख्त दिखाई गई, जिससे सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचा। हालांकि अभी इस मामले में विभागीय अधिकारी कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार मेरठ, देहरादून, मुरादाबाद, बिजनौर, नोएडा, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर समेत कई शहरों से ऐसे दस्तावेज संज्ञान में आए हैं, जिनमें दर्ज पैन नंबरों को लेकर सवाल उठे हैं। आशंका है कि कुछ मामलों में वास्तविक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.