इनकम टैक्स के रडार पर अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह, 12 ठिकानों पर रेड; क्या मामला
नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- बॉलीवुड से जुड़े कई लोगों और फिल्म कंपनियों पर इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई की खबर सामने आई है। आयकर विभाग ने मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े 12 ठिकानों पर एक साथ तलाशी शुरू की है। इस कार्रवाई के दायरे में अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, फिल्म निर्माता वाशु भगनानी और पैनोरमा स्टूडियोज से जुड़े कुछ ठिकाने भी बताए जा रहे हैं।क्या है पूरा मामला? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह जांच फिल्म प्रोजेक्ट्स के सिलसिले में विदेश भेजी गई कथित रकम से जुड़ी है। आयकर विभाग की मुंबई टीम इन ठिकानों पर दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन से जुड़ी जानकारी खंगाल रही है। फिलहाल विभाग की ओर से तलाशी को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.