इनकम टैक्स अधिकारी बन व्यवसायी से 40 लाख लूट
देवघर, अगस्त 9 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताकर छह अपराधियों ने करीब 40 लाख रुपए की लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने बिहार के बांका जिले के चांदन थाना क्षेत्र अंतर्गत एक राइस मिल मालिक वीरेंद्र चौधरी की कार का दर्दमारा बॉर्डर के समीप से पीछा करना शुरू किया।
घटना का विवरण वहीं थाना क्षेत्र के टाभाघाट गांव के पास ओवरटेक कर कार रुकवाई और खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताते हुए जांच के नाम पर व्यवसायी को अपनी स्कॉर्पियो में बैठा लिया। उसके बाद अपराधियों ने व्यवसायी के पास मौजूद करीब 40 लाख रुपयों से भरा बैग और लैपटॉप लूट लिया और बिहार के जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के एक सुनसान जंगल में उतारकर फरार हो गए। घटना के बाद प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.