गंगापार, मार्च 17 -- नवाबगंज/कौड़िहार, हिन्दुस्तान संवाद। विद्युत उपकेंद्र कौड़िहार में इनकमिंग फीडर खराब हो जाने के कारण सोमवार देर रात करीब 12 बजे से मंगलवार सुबह 11 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही। करीब 12 घंटे तक बिजली गुल रहने से विकास खंड कौड़िहार व श्रृंग्वेरपुर क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।बिजली आपूर्ति ठप होने से पेयजल, घरेलू कार्यों व छोटे कारोबारों पर असर पड़ा, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी गई। सुबह तक आपूर्ति बहाल न होने पर स्थानीय लोगों ने शिकायतें दर्ज कराईं। उपभोक्ताओं की सूचना पर भाजपा नेता उमेश तिवारी ने विद्युत विभाग के एसडीओ जितेन्द्र यादव से संपर्क कर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। इसके बाद एसडीओ सहित कई जेई मौके पर पहुंचे और उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य शुरू कराया। लगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.