नई दिल्ली, मार्च 11 -- आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने सदन में मोबाइल फोन में होने वाले प्रीपेड रिचार्ज से जुड़ी 3 मांगे रखी हैं। उन्होंने मोबाइल ऑपरेटरों द्वारा की जाने वाली मनमानी को सदन में सामने रखा। चड्डा ने कहा- मोबाइल ऑपरेटर रिचार्ज न होने पर इनकमिंग कॉल्स बंद कर देते हैं और चालाकी से साल में 12 की जगह 13 रिचार्ज करवा लेते हैं।इनकमिंग कॉल बंद करना सरासर मनमानी राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने सदन में हुई कार्रवाई की वीडियो एक्स पर शेयर की। राघव चड्डा ने अपनी बात रखते हुए कहा- रीचार्ज खत्म होने के बाद आउटगोइंग के साथ-साथ इनकमिंग की सुविधा भी बंद हो जाती है। फोन मेरा, सिम कार्ड मेरा, नंबर मेरा, तो सर रीचार्ज खत्म होने के बाद आउटगोइंग सुविधा बंद होना समझ आता है, लेकिन इनकमिंग सुविधा बंद हो जाना सरासर मनमानी है। आज मोबाइल नं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.