इनकमिंग केबल में आग लगने से अजीतमल की बिजली गुल
औरैया, मई 20 -- अजीतमल, संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच बुधवार दोपहर अजीतमल कस्बे की बिजली व्यवस्था अचानक ध्वस्त हो गई। विद्युत उपकेंद्र की इनकमिंग मशीन में लगी केबल में आग लगने से पूरे कस्बे की आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर करीब 12 बजे हुए इस हादसे के बाद कस्बे के सभी मोहल्लों में अंधेरा छा गया और लोग उमस व गर्मी से बेहाल हो उठे। बताया गया कि उपकेंद्र की इनकमिंग केबल में अचानक तेज धमाके के साथ आग लग गई। देखते ही देखते केबल धू-धू कर जलने लगी, जिससे सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। यह भी पढ़ें- बंदरों के उत्पात से फुंका ट्रांसफार्मर, पांच घंटे बाधित रही बिजली करीब 45 डिग्री तापमान और तेज धूप के बीच कई घंटे तक बिजली न रहने से लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.