इधर VRS मिला, उधर CIC बन गए; बिहार डीजीपी विनय कुमार की छुट्टी स्पेशल निकली
हिन्दुस्तान ब्यूरो, सितम्बर 26 -- बिहार के डीजीपी विनय कुमार की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) के प्रस्ताव को गृह विभाग ने मंजूरी दे दी है। दूसरी तरफ, उन्हें बिहार का नया मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) बनाने की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। विनय कुमार अभी छुट्टी पर गए हुए हैं। उनकी छुट्टी के दौरान ही वीआरएस और नई नियुक्ति दोनों को सम्राट सरकार ने मंजूर कर दिया। वीआरएस के लिए तीन महीने पहले प्रस्ताव देने की बाध्यता होती है। सम्राट सरकार ने इस नियम में भी ढील देते हुए उनका वीआरएस तुरंत मंजूर कर लिया। अब छुट्टी से लौटते ही विनय कुमार सीआईसी का पद संभालेंगे। बिहार के गृह विभाग ने शुक्रवार रात को विनय कुमार के वीआरएस के प्रस्ताव को मंजूरी देने की अधिसूचना जारी की। दूसरी ओर, सामान्य प्रशासन विभाग ने भी उन्हें बिहार का नया मुख्य सूचना आयुक्त बनाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.