नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- एलपीजी सिलेंडर के आज नए रेट जारी होने के बाद सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों HPCl, IOCL और भारत पेट्रोलियम ने भी पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दी हैं। आज दिल्ली से पटना तक 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 9.50 रुपये का इजाफा हुआ है। जबकि, घरेलू सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दूसरी ओर कच्चा तेल एक बार फिर 91 डॉलर प्रति बैरल के पार चला है गया है और इस बीच पेट्रोल-डीजल के नए रेट भी जारी हो गए हैं। ब्लूमबर्ग के अनुसार वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड का दाम सुबह 6 बजे के करीब 0.91 डॉलर प्रति बैरल चढ़कर 86.67 डॉलर पर कारोबार कर रहा था और अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.62 डॉलर प्रति बैरल चढ़कर 91.11 डॉलर पर था।पेट्रोल-डीजल के 1 सितंबर के रेट दिल्ली में आज 1 सितंबर को 1 लीटर बिना एथ...