इधर होर्मुज पर उलझी दुनिया, उधर यूक्रेन ने रूस पर बरसाया कहर, रिफाइनरी और जहाजों पर हमला
नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- Russia Ukraine war: पूरी दुनिया का ध्यान इस वक्त ईरान युद्ध के ऊपर बना हुआ है। इसी बीच यूक्रेन ने रूस के ऊपर एक बड़ा हमला किया है। काले सागर के किनारे स्थित रूसी सैन्य ठिकानों पर यूक्रेन ने ड्रोन्स और मिसाइलों से हमला किया है। कीव के सैन्य अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने सेबास्तापोल बे के आस पास रूसी ठिकानों को निशाना बनाया है। इसके अलावा यूक्रेन ने दावा किया कि उन्होंने काले सागर में मौजूद रूस के दो जहाजों के ऊपर भी हमला किया है। रूसी अधिकारियों ने जहाजों पर हमले की पुष्टि नहीं की है, लेकिन तेल डिपो और रिफाइनरियों पर हुए हमलों को लेकर उन्होंने दावा किया है कि एयर डिफेंस ने 112 से ज्यादा यूक्रेनी ड्रोन्स और मिसाइलों को नष्ट कर दिया है। रविवार को ही एक और यूक्रेनी हमले में रूस की तुयाप्से रिफाइनरी पर भी हमला हुआ है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.